श्री गणेश चतुर्थी की बधाई
>> 31 अगस्त, 2011
श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं .
आपका - अशोक बजाज
गूगल से प्राप्त विध्नहर्ता की मनभावन तस्वीरें ........
लोकसभा और राज्यसभा में अन्ना हज़ारे के तीनो मुद्दों पर सिद्धांत रुप से सहमति बनी है और ये फ़ैसला किया गया है कि सभी सदस्यों की राय को लोकपाल विधेयक पर विचार कर रही स्थायी समिति को विचारार्थ भेज दिया जाए. दोनों सदनों में सदस्यों ने प्रणब मुखर्जी के इस प्रस्ताव का मेज़ें थपथपाकर स्वागत किया. केंद्रीय क़ानून मंत्री सलमान ख़ुर्शीद ने कहा है कि दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया है. हालांकि पहले टीम अन्ना के सदस्य इन मुद्दों पर औपचारिक मतविभाजन की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार के सदस्यों से हुई चर्चा के बाद वे ध्वनिमत से सदस्यों की मंज़ूरी के लिए राज़ी हो गए थे. लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने एक टीवी चैनल से कहा है कि मेज़ें थपथपाकर मंज़ूरी देने को भी ध्वनिमत से मंज़ूरी माना जा सकता है. आगे पढ़े ...
आम आदमी के आंदोलन ने संसद को उसकी जिम्मेदारी बता दी और सरकार को अन्ना की मांगों पर अपना रूख बदलना पड़ा है. अन्ना की मांग पर प्रस्ताव लाई सरकार.प्रस्ताव लोकसभा व राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित. रविवार को टूटेगा अनशन. दिन भर की भारी उठा पटक और मैराथन बातचीत के बाद आखिरकार सरकार को अन्ना की मांग के आगे झुकना पड़ा. जिन तीन मुद्दों पर अन्ना ने संसद में प्रस्ताव लाने की मांग की थी उन्हें मानने के अलावा सरकार के पार और कोई विकल्प नहीं बचा था. जब सारी कोशिशें और तिकड़में नाकाम रहीं तो प्रस्ताव लाया गया. इस पर वोटिंग होनी थी लेकिन लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बयान के बाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया. राज्यसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. अन्ना की तीनों मांगों को मानते हुए प्रस्ताव को स्थाई समिति को भेज दिया गया है. आगे पढ़ें
पिछले 12 दिन से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे से उपवास समाप्त करने का आग्रह करते हुए संसद ने लोकपाल विधेयक में गांधीवादी नेता की तीन प्रमुख मांगों पर ‘सैद्धांतिक रूप’ से सहमति जताते हुए उन्हें आगे के विचार के लिए संसद की संबंधित स्थायी समिति को भेजने का शनिवार को फैसला किया। संसद में लोकपाल के गठन के बारे में दिन भर चली चर्चा के बाद दोनों सदनों में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पूरे दिन की बहस के बाद सदन की यह भावना उभर कर आई है कि यह सदन तीन मांगों ‘सिटीजन चार्टर, राज्यों में लोकायुक्तों के गठन तथा एक समुचित तंत्र के जरिए निचले स्तर की नौकरशाही को लोकपाल के दायरे में लाने’ को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करता है।आगे पढ़ें ...
![]() |
| एक तीर से कई निशान |
![]() |
| एक तीर से कई निशान |
| सरपंच डा. संध्या तिवारी के नेतृत्व में भोथीडीह की महिलाएं अशोक बजाज की अगवानी करती हुईं . |
| " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " का बैनर |
| महिलाओं को संबोधित करते हुए अशोक बजाज |
| मंच का दृश्य |
| मंच का दृश्य |
रायपुर / राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने नशामुक्ति के लिए ग्राम पारागांव में चौपाल लगाकर महिलायों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सतत संघर्ष करने की अपील की . उन्होंने कहा कि नशापान से व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक पतन होता है . नशाखोर व्यक्ति ना केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज को बर्बाद करता है . श्री बजाज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि केवल सरकार के प्रयास से ही इस बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए सबको सामने आना पड़ेगा . माननीय मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने इस महान पुनीत कार्य के लिए महिलाओं पर भरोसा करके गाँव-गाँव में भारत माता वाहिनी बनाने का फैसला किया है , अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास में खरा उतरे . उपस्थित जनसमुदाय को युधिष्ठिर चंद्राकर एवं साधना सौरज ने भी संबोधित किया . इस अवसर पर पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद गौतम , शिवराम देवांगन , तिलकराम देवांगन सहित अनेक लोंगों से जीवन भर नशापान ना करने तथा अन्य लोंगों को भी इस बुराई से दूर रहने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया . कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोहन देवांगन , मनमोहन अग्रवाल , अकरम खां , राजेन्द्र देवांगन , उमेंद बांसवार ,कौशल बांसवार , शांति बाई देवांगन , मनीषा साकुरे , अवध देवांगन , कृष्णा देवांगन, अर्जुन बांसवार , मांगतीन यादव , बगस राम साहू , गीता निषाद मीना देवांगन , कमला देवांगन , सरस्वती साहू , राधा वर्मा , मायावती यादव , सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्तिथ थे .| राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में ध्वजारोहण |
| राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में समारोह |
| राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण |
| राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण |
| शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण- 1 |
| शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2 |
| शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में समारोह |
| शा. बजरंग दास उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण -1 |
| शा. बजरंग दास उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2 |
© Blogger template Webnolia by Ourblogtemplates.com 2009
Back to TOP