इसके द्वारा संचालित Blogger.
ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है * * * * नशा हे ख़राब झन पीहू शराब * * * * जल है तो कल है * * * * स्वच्छता, समानता, सदभाव, स्वालंबन एवं समृद्धि की ओर बढ़ता समाज * * * * ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है

LATEST:


भारत की बढ़ती शक्ति का दुनिया में स्वागत

>> 23 फरवरी, 2012

एशिया की दो बड़ी शक्तियों भारत और चीन के बीच मौजूदा परिस्थितियों में हर क्षेत्र में प्रतिदंद्विता है. कई मामलों में चीन को भारत से आगे माना जाता है.लेकिन एक चीनी सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने लेख में दो टूक शब्दों में चीन को भारत से पाँच अहम सीख लेने की हिदायत दे डाली है.

हिंदू अख़बार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सॉंग जॉंगपिंग ने अपने लिख में कहा है कि भारत की तरह चीन को अपने यहाँ धार्मिक मान्यताओं और लोकतंत्र को बढ़ावा देना चाहिए, संतुलित आर्थिक विकास करना चाहिए और कूटनीति और सॉफ़्ट पावर पर ज़ोर देना चाहिए.

सॉंग जॉंगपिंग चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी में अधिकारी थे और अब वरिष्ठ सैन्य रणनीतिकार हैं.उनका लेख फ़िनिक्स टेलीवीज़न की वेबसाइट पर छपा है और इसे दो लाख 50 हज़ार लोग पढ़ चुके हैं. इस लेख ने चीन में ऑनलाइन पाठकों की बीच बहस छेड़ दी है.

'चाइना शुड बी हंबल और लर्न फ़्रॉम इंडिया' नाम के इस लेख में सॉंग जॉंगपिंग ने लिखा है कि चीन के लिए पहली सीख है कि कैसे भारत धार्मिक मान्यताओं को बढ़ावा देता है.

वे लिखते है, "चीन में पैसे को ही लोग एकमात्र लक्ष्य मानते हैं, हमारा देश आर्थिक विकास को ही प्राथमिकता देता है...बाकी चीज़ों को रास्ते से हटना पड़ता है. नतीजा ये है कि हम नैतिक रूप से कंगाल हो चुके हैं." उनका कहना है, "साउथ चाइन सी में चीन के पड़ोसी देशों के साथ कई विवाद हैं. जबकि भारतीय उपमहाद्वीप में भारत की बढ़ती मौजूदगी को बेहतर नज़रिए से देखा जा रहा है."सॉंग जॉंगपिंग का मानना है कि एक ओर भारत अपनी नौसेना का आधुनीकिकरण कर रहा है वहीं चीन में गति धीमी है. उनका कहना है कि कूटनीति और सॉफ़्ट पावर को लेकर चीन भारत से बहुत कुछ सीख सकता है.


'भारत से ख़ुश तो चीन से डरती है दुनिया'

अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की भारतीय नीति के भी सॉंग जॉंगपिंग कायल नज़र आते हैं.उन्होंने लेख में कहा है, "भारत ने सुनिश्चित किया है कि अरुणाचल प्रदेश पर उसका मज़बूत दावा रहे, जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत कहता है. लेकिन चीन ने इस क्षेत्र के 90 हज़ार वर्ग किलोमीटर इलाके पर नियंत्रण खो दिया है." दूसरे देशों में अपनी शक्ति प्रदर्शन के भारतीय तरीके और नौसेना पर ध्यान देने की नीति की भी चीनी रणनीतिकार ने तारीफ़ की है. उनका कहना है, "साउथ चाइन सी में चीन के पड़ोसी देशों के साथ कई विवाद हैं. जबकि भारतीय उपमहाद्वीप में भारत की बढ़ती मौजूदगी को बेहतर नज़रिए से देखा जा रहा है."

सॉंग जॉंगपिंग का मानना है कि एक ओर भारत अपनी नौसेना का आधुनीकिकरण कर रहा है वहीं चीन में गति धीमी है. उनका कहना है कि कूटनीति और सॉफ़्ट पावर को लेकर चीन भारत से बहुत कुछ सीख सकता है. अपने लेख में वे कहते हैं, "दुनिया भारत की बढ़ती शक्ति का स्वागत कर रहा है" जबकि चीन के विकास को डर की दृष्टि से देखता है. भारत के लोकत्रांतिक मूल्यों के कारण दुनिया भारत को सकारात्मक नज़रिए से देख रही है. अगर चीन को भी पश्चिमी देशों से दोस्ताना व्यवहार रखना है तो उसे भी यही मूल्य अपनाने होंगे."

2 टिप्पणियाँ:

प्रवीण पाण्डेय 23 फरवरी 2012 6:19 am  

पर हमें भी तो अनुशासन और प्रकल्पों को तेजी से करने का गुण चीन से सीखना चाहिये..

Swarajya karun 24 फरवरी 2012 11:06 pm  

सराहनीय प्रस्तुति . ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारी के लिए आभार.

एक टिप्पणी भेजें

About This Blog

  © Blogger template Webnolia by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP